बालको बस स्टैंड में श्री मारुती सेवा वेलफेयर सोसायटी का शरबत वितरण अभियान सम्पन्न

IMG 20260613 WA0004

कोरबा। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्री मारुती सेवा वेलफेयर सोसायटी द्वारा मार्च 2026 से पूरे छत्तीसगढ़ में निरंतर शरबत वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी सेवा अभियान के तहत बालको बस स्टैंड, कोरबा में शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 39 के पार्षद श्री तरुण राठौर जी, श्री उदय श्रीवास्तव जी एवं श्री दीपक चावड़ा जी द्वारा भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात राहगीरों, यात्रियों एवं उपस्थित नागरिकों को शीतल शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन ने शरबत ग्रहण किया और संस्था द्वारा किए जा रहे इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।


श्री मारुती सेवा वेलफेयर सोसायटी के सचिव श्री राहुल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में यह सेवा अभियान पूरे छत्तीसगढ़ में लगातार संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों एवं राहगीरों तक राहत पहुंचाना है।


इस अवसर पर अजय यादव, नीरज शर्मा, अनुराग महंत, अनंत महंत, धनेश्वर साहू, एम. जोसेफ, हर्ष, सुदेश सहित संस्था के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *