भीषण गर्मी में राहत का प्रयास: श्री मारुती सेवा वेलफेयर सोसायटी द्वारा कोरबा में शरबत वितरण अभियान जारी

IMG 20260613 WA0010 scaled

कोरबा। भीषण गर्मी को देखते हुए श्री मारुती सेवा वेलफेयर सोसायटी द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से चलाया जा रहा शरबत वितरण अभियान लगातार जारी है। मार्च 2026 से प्रारंभ किए गए इस सेवा अभियान के अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आमजन, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंडा शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

संस्था के सचिव श्री राहुल सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान की कड़ी में इस सप्ताह कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज कोरबा जिले के छुरी क्षेत्र में राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को ठंडे शरबत का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत पाण्डेय, श्री अजय यादव, श्री वीरू वाल्मीकि, श्री विमल जायसवाल, श्री रवि सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने सेवा भावना के साथ लोगों को शरबत वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। आगामी दिनों में कोरबा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्री मारुती सेवा वेलफेयर सोसायटी समाजहित के विभिन्न कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था “नर सेवा ही नारायण सेवा है” के संकल्प के साथ जनकल्याण एवं सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *