दीपका में भाजपा का दमदार शक्ति प्रदर्शन, ऋषिकांत सिदार के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब

IMG 20260519 WA0010

कोरबा/दीपका। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दीपका नगर पालिका वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना दमखम दिखाते हुए जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। भाजपा प्रत्याशी श्री ऋषिकांत सिदार के नामांकन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल पूरी तरह भाजपा के रंग में रंगा नजर आया।

IMG 20260519 WA0009


नामांकन रैली के दौरान दीपका की सड़कों पर भाजपा समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” और “ऋषिकांत सिदार विजयी हों” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने रैली को विशाल जनसमर्थन का स्वरूप दे दिया। भाजपा नेताओं ने इसे जनता के विश्वास और संगठन की मजबूती का प्रतीक बताया।


कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे, नगर पालिका दीपका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


भाजपा नेताओं ने कहा कि दीपका क्षेत्र में जनता का पार्टी के प्रति विश्वास लगातार मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विकासोन्मुखी सोच, सुशासन की नीति और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली कार्यशैली के कारण आम जनता का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। नेताओं ने दावा किया कि आने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री ऋषिकांत सिदार ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।


नामांकन कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और संगठन की मजबूती को जनता के बीच पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया। स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी ने यह संकेत दिया कि वार्ड क्रमांक 15 का उपचुनाव अब पूरी तरह राजनीतिक रूप से गर्मा चुका है और भाजपा इसे प्रतिष्ठा का चुनाव मानकर मैदान में उतरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *