भाजपा युवा मोर्चा कोरबा मंडल अध्यक्ष बने सागर टेवानी, कार्यकर्ताओं में खुशी

IMG 20260309 WA0025

कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत कोरबा में नई नियुक्ति की घोषणा की गई है। पार्टी नेतृत्व ने युवा कार्यकर्ता सागर टेवानी को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।


सागर टेवानी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।


नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सागर टेवानी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।


उनकी नियुक्ति पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि सागर टेवानी के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा कोरबा मंडल नई ऊर्जा और मजबूती के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *