कोरबा में वर्ल्ड कप फाइनल का क्रेज: चित्रा टॉकीज में बड़ी स्क्रीन पर गूंजेगा ‘इंडिया-इंडिया

IMG 20260307 WA0005

कोरबा में क्रिकेट का महाकुंभ, बड़ी स्क्रीन पर भारत-न्यूजीलैंड फाइनल का लाइव प्रसारण

कोरबा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले का रोमांच अब शहर के लोग बड़ी स्क्रीन पर एक साथ देख सकेंगे। 8 मार्च को होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले का सीधा प्रसारण कोरबा के चित्रा टॉकीज में किया जाएगा, जहां क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास व्यवस्था की गई है। थिएटर में डॉल्बी साउंड और विशाल स्क्रीन पर मैच देखने का अनुभव बिल्कुल स्टेडियम जैसा होगा। सैकड़ों क्रिकेट फैंस के साथ बैठकर टीम इंडिया को चीयर करने का अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा। आयोजकों के अनुसार मैच के दौरान पूरा माहौल ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों से गूंजेगा।

मैच देखने के लिए दर्शक अपनी सीटें BookMyShow ऐप के माध्यम से या 9244063668 नंबर पर संपर्क कर बुक कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि थिएटर में सीटें सीमित हैं और तेजी से बुकिंग हो रही है।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मौका किसी त्योहार से कम नहीं है। ऐसे में अगर आप भी इस ऐतिहासिक मुकाबले का रोमांच बड़े पर्दे पर महसूस करना चाहते हैं, तो जल्द अपनी सीट बुक कर लीजिए।

कल पूरा कोरबा बोलेगा— “जीतेगा भाई जीतेगा, इंडिया जीतेगा!” 🏏🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *