एआई इम्पैक्ट समिट में हुए अभद्र प्रदर्शन के विरोध में कोरबा महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन

IMG 20260226 WA0005 scaled
IMG 20260226 WA0001

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला कोरबा महिला मोर्चा द्वारा असामाजिक तत्वों के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।
नई दिल्ली में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए अभद्र प्रदर्शन को देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास बताया गया। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्र की गरिमा के विरुद्ध कृत्य बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम गोपाल मोदी की अध्यक्षता में तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा संतोषी दीवान, भाजपा जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, भाजपा जिला मंत्री कमला बरेठ, भाजपा मीडिया सहप्रभारी शैलेन्द्र यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चाओं के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट कहा—
“राष्ट्र की गरिमा सर्वोपरि है। हमारी संस्कृति और देश की छवि से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *