शौर्य, स्वाभिमान और सुशासन की प्रेरणा छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन – श्री गोपाल मोदी

FB IMG 1771474770103

छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सुशासन की प्रेरणा का अमिट स्रोत हैं – श्री गोपाल मोदी

कोरबा। हिन्द स्वराज के संस्थापक, परम प्रतापी योद्धा एवं अद्वितीय रणनीतिकार छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। श्री गोपाल मोदी जी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सुशासन की प्रेरणा का अमिट स्रोत है। उन्होंने अत्यंत विपरीत परिस्थितियों में हिन्द स्वराज की स्थापना कर न केवल स्वाभिमान की रक्षा की, बल्कि प्रशासन, युद्धनीति और जनकल्याण का ऐसा आदर्श प्रस्तुत किया जो आज भी मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने महिलाओं के सम्मान, धार्मिक सहिष्णुता और जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन हमें राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *