
रायपुर।
एकात्म परिसर स्थित रायपुर जिला कार्यालय में रायपुर ग्रामीण जिला की परिचयात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी समय की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

प्रदेश महामंत्री एवं रायपुर संभाग प्रभारी श्री अखिलेश सोनी जी ने अपने संबोधन में संगठनात्मक अनुशासन, बूथ स्तर पर संगठन की सुदृढ़ता तथा जनसंपर्क अभियानों को गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सशक्त संगठन ही पार्टी की मजबूती की पहचान है और प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता संगठन को नई दिशा प्रदान करती है।

रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति कार्यकर्ताओं के अनुशासन, प्रतिबद्धता और निरंतर संवाद में निहित होती है। साथ ही उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।
जिला प्रभारी श्री सुरेन्द्र पाटनी जी ने आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से संगठनात्मक लक्ष्यों को धरातल पर उतारने की अपील की। वहीं जिलाध्यक्ष श्री श्याम नारंग जी ने जिले में संचालित विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

बैठक में प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री अशोक बजाज जी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रदेश संयोजक श्री अंजय शुक्ला जी, केंद्रीय मर्यादित बैंक के अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा जी, निर्वतमान जिलाध्यक्ष एवं सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष श्री अनिमेष कश्यप जी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती किरण बघेल जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल जी, उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु जी सहित नवनियुक्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला महामंत्री श्री संतोष शुक्ला जी द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री श्रीमती ललिता वर्मा जी ने किया।
यह परिचयात्मक बैठक संगठनात्मक समन्वय, संवाद एवं भावी रणनीति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही। वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के उत्साह से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प सर्वसम्मति से लिया गया।
