यादव एकता मंच छत्तीसगढ़, कोरबा जिला के बालको इकाई ने भव्य रूप से मनाई जन्माष्टमी

IMG 20250818 WA0003
IMG 20250818 WA0007 1

कोरबा न्यूज़। यादव एकता मंच छत्तीसगढ़, कोरबा जिला बालको इकाई द्वारा यदुवंश के आराध्य भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी 2025 बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई। इस दौरान समाज के लोग उपस्थित रहे और नगर में जन्माष्टमी रैली निकालकर उत्सव का आगाज किया गया।

बालको इकाई द्वारा निकाली गई भव्य रैली नगर भ्रमण करते हुए मुख्य चौक-चौराहों से गुजरी। इसमें ढोल-नगाड़े, जयकारों और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
रैली उपरांत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद परंपरागत दही-हांडी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच भोग-प्रसाद का वितरण किया गया।

IMG 20250818 WA0002 1

इस अवसर पर यादव समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
मनहरण यादव (प्रदेश अध्यक्ष), के.पी. यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष), राम गोपाल यादव (पूर्व अध्यक्ष), तामेश्वर यादव (प्रदेश कोषाध्यक्ष), संतोष यादव (प्रदेश सचिव), रमा शंकर यादव (प्रदेश प्रवक्ता), अरविंद यादव (प्रदेश मीडिया प्रभारी), पारसमणि यादव (जिला अध्यक्ष), विनोद यादव (जिला महासचिव), अरविंद यादव (जिला प्रवक्ता), संपत यादव (बालको इकाई अध्यक्ष), दिलेन्द्र यादव (बालको सचिव), विनय यादव (कोषाध्यक्ष), गोपीचंद यादव (बालको उपाध्यक्ष), जे.पी. यादव (बालको मीडिया प्रभारी), माखन यादव (लालघाट अध्यक्ष), संतोष यादव (भद्रापारा अध्यक्ष), मृत्यंजय यादव (दुगुपारा अध्यक्ष), महेन्द्र यादव (दुगुपारा सचिव), दुजराम यादव (देहानपारा अध्यक्ष), हरी यादव (देहानपारा सचिव), भुरऊ राम यादव (संजय नगर अध्यक्ष), यज्ञ नारायण यादव (परसाभाटा अध्यक्ष), मानबोध यादव (अमरसीह होटल अध्यक्ष), किशन यादव (अमरसीह होटल सचिव), रमेश यादव (अमरसीह होटल कोषाध्यक्ष), दिपक यादव (अध्यक्ष अमरसीह होटल), कमला यादव, सुरेन्द्र यादव, सूर्यभान यादव, पुरुषोत्तम यादव (कनकी उपरोहित), हरीश यादव, लक्ष्मण भैया, महेश यादव, राजू यादव, रामु यादव, रेशम यादव, राकेश यादव, मुकेश यादव एवं समस्त यादव समाजजन।

IMG 20250818 WA0006

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह समाज को एकता और सहयोग के सूत्र में बांधता है। यादव समाज ने इस पर्व को सामूहिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *