कोरबा।
आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वदेशी जनजागरण को लेकर आज रेलवे स्टेशन, कोरबा में स्वदेशी जनजागरण स्टॉल के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री गोपाल मोदी जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल सरकार की कोई योजना नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का संकल्प है। जब हम स्वदेशी उत्पादों को अपनाते हैं, तब देश की अर्थव्यवस्था सशक्त होती है, स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलता है और भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ता है।
कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, आत्मनिर्भर भारत के महत्व और देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आमजन को जागरूक किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर के आसपास की दुकानों एवं घरों में “स्वदेशी अपनाओ” के संदेश वाले स्टीकर लगाए गए तथा यात्रियों और दुकानदारों को पाम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही उपस्थित लोगों से आत्मनिर्भर संकल्प पत्र भरवाकर उन्हें स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई गई।
रेलवे स्टेशन स्वदेशी कैंप के प्रभारी श्री लक्की नंदा जी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश की आर्थिक मजबूती और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर हम स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे उद्योगों को सशक्त बनाते हैं तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद एवं मंडल महामंत्री श्री लुकेश्वर चौहान जी, पूर्व पार्षद एवं नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री सुफल दास महंत जी, जिला कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा श्री लखन चंद्रा जी, जिला आईटी विभाग के सह संयोजक श्री दीपक चावड़ा जी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्री मनोज नायडू जी, श्री प्रदीप सिंह जी, श्री धनीराम पटेल जी, श्री कुलदीप यादव जी, श्री जय उरांव जी, श्री नेम खूंटे जी, श्री अविनाश दुबे जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से ही देश को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने एक स्वर में “स्वदेशी अपनाओ – देश को मजबूत बनाओ” का संकल्प लिया।


