हनुमान जन्मोत्सव पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएंभक्ति और उत्साह में डूबा कोरबा, श्री गोपाल मोदी ने दी शुभकामनाएं

IMG 20260319 WA0048

कोरबा। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति और अटूट समर्पण के प्रतीक हैं, जिनसे हमें हर परिस्थिति में साहस, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा मिलती है।


श्री मोदी ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकजुटता और भाईचारे का संदेश देने का भी माध्यम है। इस दिन श्रद्धालु हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर अपने जीवन में नई ऊर्जा, विश्वास और संकल्प का संचार करते हैं।


जिलेभर में भक्तिमय हुआ माहौल हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पूरे जिले में विशेष उत्साह का वातावरण है। विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कोरबा का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और आस्थामय हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *