हिन्दू नववर्ष व चैत्र नवरात्रि: नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आध्यात्मिक शक्ति का संदेश – श्री गोपाल मोदी
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने समस्त जिलेवासियों को हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस पावन अवसर पर उन्होंने माँ दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की। अपने संदेश में जिलाध्यक्ष श्री मोदी ने कहा कि हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि भारतीय संस्कृति और परंपरा के महत्वपूर्ण पर्व हैं, जो हमें नई ऊर्जा, सकारात्मकता और आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और नवचेतना का संदेश भी देता है।
उन्होंने आगे कहा कि माँ दुर्गा की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा हर परिवार सुख-समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर हो।
